दिल्ली&एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में आज कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी

नई दिल्ली
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहन दबाव क्षेत्र त्रिंकोमाली से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में अब भी बरकरार है और अगले 12 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) चेन्नई ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में आज कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई शहरों में उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिला।

आरएमसी ने अपने हालिया बुलेटिन में कहा कि यह श्रीलंका तट से होते हुए लगभग उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा तथा अगले 12 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। आरएमसी ने कहा, ‘‘30 नवंबर की सुबह के आसपास यह गहन दबाव क्षेत्र के रूप में कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों को पार करेगा। इस दौरान 50-60 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।’’ तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा चक्रवात ‘फेंगल’ के चेन्नई के निकट तटों से गुजरने की संभावना है।

यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज राज्य में मौसम सामान्य रूप से साफ रहने की संभावना है। दिन के समय हल्की धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात के समय ठंडक बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान लगभग 14-16 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा देखा जा सकता है, विशेष रूप से पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में। हवाएं सामान्य गति से चलेंगी​

बिहार का हाल
बिहार में भी आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। राज्य में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। पछुआ हवाएं तापमान में गिरावट का कारण बन रही हैं। सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस की जाएगी। पटना और इसके आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा संभव है​।

Share This News Social Media

More From Author

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की थी साजिश!, पुलिस अलर्ट, कॉलर का दावा& हथियार भी थे तैयार

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस पर केंद्र सरकार को कदम उठाने चाहिए, मोदी के साथ आईं ममता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *