घना कोहरा छायेगा हरिद्वार और उधमसिंह नगर में, संभल कर चलाएं वाहन

देहरादून.
उत्तराखंड का मौसम 23 नवंबर 2024: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज घना कोहरा छा सकता है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ने वाला है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से दुश्वारियां बढ़ रही है। मौसम शुष्क होने के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में दिन भर चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी हो रही है और तापमान भी सामान्य से कुछ अधिक बना हुआ है।

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मैदानी क्षेत्र में घने कोहरे को लेकर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है और वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतें भी हो सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाया रहा। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है, सुबह और शाम के समय ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आज कहीं कहीं घना कोहरा छा सकता है। घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं मौसम सामान्य होने के बावजूद बद्रीनाथ धाम में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। जिसके कारण बद्रीनाथ धाम और उसके आसपास बहाने वाले नाले और झरने जमने लगे हैं। धाम के पास ही बहने वाली इंद्रधारा भी जम गई है। जबकि केदारनाथ धाम में भी शाम होते ही तापमान में गिरावट आ रही है। रात के समय यहां का तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। जिसकी वजह से पानी और पाला जम रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान कम होने के कारण मजदूरों को काम करने में भी दिक्कत आ रही है।

Share This News Social Media

More From Author

भारतीय मौसम विभाग के विशेषज्ञ ने बताया वैश्विक घटनाएं दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण स्तर में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं

आसियान&भारत के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार की समीक्षा कर रही संयुक्त समिति की छठी बैठक संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *