कांग्रेस नेता अशोक दांगी बगदा द्वारा निकाली गई 171 मीटर चुनरी यात्रा एवं कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

दतिया। शनिवार को कांग्रेस नेता अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में निकाली गई 171 मीटर की चुनरी यात्रा जहां यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस धार्मिक आयोजन में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए, जो भक्ति की धुनों पर झूमते और थिरकते नजर आए। चुनरी यात्रा का आयोजन शहर के बड़े गोविंद जी के मंदिर से प्रारंभ होकर किला चौक, तिगलिया, एवं टाउन हॉल होते हुए विजय काली माता पर चुनरी यात्रा का समापन होगा। चुनरी यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजन के दौरान धार्मिक गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की आस्था का दृश्य अद्वितीय था।इस यात्रा का उद्देश्य देवी की आराधना और क्षेत्र में शांति और समृद्धि की कामना करना कांग्रेस नेता अशोक दांगी बगदा ने बताया है।चुनरी यात्रा के बाद दोपहर 2 बजे 6 बजे तक शिव महापुराण कथा बड़ी माता मंदिर पर प्रारंभ कथा पारीक्षत अशोक दांगी बगदा ने बताया कि इस चुनरी यात्रा में शहर के सभी गणमान्य, मातृ शक्ति सहित कथा का श्रवण करने का निवेदन किया।

 

Share This News Social Media

More From Author

दतिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन,जगह- जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

रिपोर्ट : भारत में खाया जाने वाला खाना बाकी सभी जी 20 देशों के मुकाबले पर्यावरण के अनुकूल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *