देश दुनिया में त्रिकालदर्शी संत के रूप में विख्यात श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में आज पण्डोखर धाम में भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ एवं 29 वें पण्डोखर धाम महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। इसके पूर्व श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर पण्डोखर धाम स्थित प्रसिद्ध श्रीबालाजी मंदिर में श्रीहनुमान जी पण्डोखर सरकार , आश्रम परिसर में स्थित मंशापूर्ण संकट मोचन हनुमानजी महाराज एवं श्री हाथीवान महाराज की विधि विधान पूर्वक आरती संपन्न हुई।
पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता स्वागत में उक्त जानकारी देते हुए बतलाया कि आश्रम के प्रधान पुजारी पं. लालजी तिवारी के मार्गदर्शन में पं. प्रतापनारायण पुरी , पं. राजेंद्र तिवारी , पं. श्याम तिवारी , पं. शिवम तिवारी ने सभी मंदिरों में विराजित श्रीविग्रहों का अभिषेक पूजन कर आरती की। तत्पश्चात यज्ञाचार्य पं.श्री उमाशंकर देवलिया , पं.श्री रामप्रकाश दुवेदी , पं. श्री मनीष दुबे , पं. कृष्ण कुमार चंसोरिया , पं.उमाशकर तिवारी , पं. राजू रिछारिया , पं. आशीषजी , पं. लक्ष्मीकांतजी , पं. पवनजी एवं सोनूजी के द्वारा आश्रम स्थित श्याम मोहिनी मंदिर में कलश पूजन कराया गया। श्री गुरुशरण जी महाराज के सान्निध्य में सायंकाल 5 बजे आश्रम परिसर से ढ़ोल – ढमाखों , डमरू – तासों और लेज़म – धड़ों की गूंज के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप जल कलश लेकर हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु पुष्पावती नदी की ओर जल कलश भरने रवानाहहुए। नदी तीर पर पूर्ण विधि विधान वेदिक मंत्रोचर के साथ श्री गुरुशरण महाराज ने सपत्नीक पूजा अर्चना की l जिसके साथ 30 अप्रैल तक चलने वाले महायज्ञ एवम महोत्सव का शुभारंभ हो गया l
