दतिया।बाल्मीकि जयंती पर सेंवढ़ा में निकला चल समारोह, महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण ग्रँथ समाज को संस्कारित व मार्गदर्शित कर नई दिशा देता है। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जन समुदाय के बीच व्यक्त किए।
वाल्मीकि जयंती पर सेंवढ़ा में वाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई।सेंवढ़ा किले के सामने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने शोभायात्रा की अगवानी की तथा महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग शामिल हुए।इसके पश्चात सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेरी देवता निवासी जितेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व सरपंच के चाचा के असमय दुःखद निधन पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम खेरी देवता पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक श्री सिंह ने ग्राम डीपार पहुंच कर लाखन सिंह कुशवाहा के पुत्र के असमय दुःखद निधन पर शोक संतृप्त परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
