पंजाब के CM भगवंत मान के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आज उन्हें फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिली

चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आज उन्हें फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले चार दिनों से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। आज उनकी सेहत में सुधार देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।  

बता दें कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल में हरपाल चीमा के अलावा अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी पहुंचे थे। इसके साथ ही परगट सिंह द्वारा भी आज मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाल जाना गया था।

Share This News Social Media

More From Author

हेरोइन की खेप सहित हथियारों का जखीरा बरामद, सीमा पार ड्रग नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी

सीएम योगी ने कहा& सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के रूप में एक नई स्कीम लाने जा रही, युवाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *