दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने मंगलवार को मत्स्य विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने वाली विशेष मछली गैम्बूसिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।श्री वानखेड़े ने सर्कुलर हैचरी का निरीक्षण कर वहां हो रहे उत्पादन की प्रक्रिया जानी।सहायक संचालक मत्स्य राजेश पाठक ने कलेक्टर को विभाग में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बायोफ्लॉक पद्धति के बारे में अवगत कराया। ज्ञात हो कि जिले में 3 बायोफ्लॉक निर्माणाधीन है, जो मत्स्य उत्पादन में एक आधुनिक तकनीक है।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ब्रीडिंग पूल और स्पॉनिंग पूल का भी अवलोकन किया और कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री वानखेड़े ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
