महर्षि वाल्मीकि ने रामायण ग्रँथ की रचना कर समाज की दी नई दशा- घनश्याम सिंह पूर्व विधायक

दतिया।बाल्मीकि जयंती पर सेंवढ़ा में निकला चल समारोह, महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण ग्रँथ समाज को संस्कारित व मार्गदर्शित कर नई दिशा देता है। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जन समुदाय के बीच व्यक्त किए।
वाल्मीकि जयंती पर सेंवढ़ा में वाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई।सेंवढ़ा किले के सामने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने शोभायात्रा की अगवानी की तथा महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग शामिल हुए।इसके पश्चात सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेरी देवता निवासी जितेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व सरपंच के चाचा के असमय दुःखद निधन पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम खेरी देवता पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक श्री सिंह ने ग्राम डीपार पहुंच कर लाखन सिंह कुशवाहा के पुत्र के असमय दुःखद निधन पर शोक संतृप्त परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

More From Author

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नवनियुक्त प्रभारी कुलपति डॉ सुदामा पी.खाडे सा. आयुक्त जनसंपर्क विभाग मध्य प्रदेश शासन ने पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले प्रयोगिक समाचार पत्र विकल्प का आज विमोचन करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की अपने शुभकामना

ठा.श्री बिहारी जी मंदिर में मनाया गया शरदोत्सव,भगवान को लगाया खीर का भोग

भारत ने कनाडा में एक जांच आयोग में ट्रूडो के बयान का खंडन करते हुए दोहराया, संबंधों में हुआ नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *